अलवर, राजस्थान।
देश में किसानों को आंदोलन करते हुए आज 38 दिन हो गए हैं, वही किसानों के समर्थन में उतरे नागौर सांसद और RLP चीफ़ हनुमान बेनीवाल भी लगातार 8 दिनों से अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में हजारों किसानों RLP के झंडे के नीचे बॉर्डर पर बैठे हैं और आंदोलन कर रहे हैं। RLP का यह आंदोलन 26 दिसम्बर को शुरू हुआ था, तब से लेकर अब तक खुद सांसद बेनीवाल आंदोलन स्थल पर ही हैं और दिन रात वो लगातार किसानों के साथ ही रह रहे हैं।
RLP के कई नेताओं ने अनशन भी किया हैं। आंदोलन कर रहे हनुमान बेनीवाल का कहना हैं कि अगर 4 तारीख को केंद्र सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं बनती हैं, तो यह आंदोलन और बड़ा होगा।

Tnxx for comment