जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में अब कांग्रेस अपना नया पीसीसी कार्यालय बनाने की तैयारी में हैं, इसको लेकर सीएम गहलोत ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को जिम्मेदारी भी सौंप दी। कांग्रेस अपना नया कार्यालय जयपुर के गांधीनगर में बना सकती हैं, इसके लिए अब जमीन की खोज जारी है। कांग्रेस का नया भवन बड़ा, भव्य और आधुनिक सुविधाओं वाला होगा, जिसमें बड़ी पार्किंग सुविधा होगी, बड़ा सभागार होगा।
नए भवन में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, वीआईपी विजिटरों के लिए रूम, पीसीसी के पदाधिकारियों के रूम, आईटी सेल की अलग विंग होगी। नए साल में इस कार्यालय का काम शुरू हो सकता हैं। इस नए भवन को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की ओर से भी सिंग्नल मिल गया हैं।
भाजपा ने अपने राज में बड़े कार्यालय बनाये, लेकिन कांग्रेस इस मामले में रही पिछड़ी
दरअसल कांग्रेस राजस्थान में सबसे ज्यादा बार राज कर चुकी हैं, लेकिन अब भी कांग्रेस का कार्यालय आधुनिक नहीं हैं, लेकिन BJP ने राजस्थान में अपने राज में भव्य कार्यालय बनाये हैं, सभी जिलों में अब BJP के आधुनिक कार्यालय हैं, लेकिन कांग्रेस के सिर्फ 14 जिलो में कार्यालय हैं, उनमें से भी आधे से ज्यादा पुराने छोटे और अव्यवस्थित हैं। अब कांग्रेस का राज हैं और सीएम गहलोत ने बीजेपी की तर्ज पर राजस्थान में कांग्रेस का आधुनिक कार्यालय बनाने की तैयारी की हैं।

Tnxx for comment