जयपुर, राजस्थान।
नए साल के शुरुआत में राजस्थान प्रदेश में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। आज नए साल की रात में राजस्थान में 4 जगहों पर पारा माइन्स में चला गया था। माउंट आबू में रात को पारा माइन्स 4.4 था तो सीकर फतेहपुर में माइन्स 4, चूरू में माइन्स 1.3, वहीं जयपुर के जोबनेर में माइन्स 1.2 था। इन जगहों पर बर्फ की परतें भी जम गई। प्रदेश के भीलवाड़ा में सर्दी से एक किसान की मौत भी हो गई।
सीकर में रात तापमान 0 डिग्री था, तो झुंझुनूं के पिलानी में 0.2, तो वनस्थली में 1.8, भीलवाड़ा 2.5, गंगानगर 3.9, चितौड़गढ़ 4, जयपुर में 4.6 तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सफ्ताह में प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि होने के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सम्भाग सहित कोटा, बीकानेर और भरतपुर सम्भाग में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती हैं। जिससे सर्दी बढ़ सकती हैं।

Tnxx for comment