राजस्थान में वसुंधरा राजे के नाम से बना नया संगठन, 26 जिलों की कार्यकारिणी भी हुई घोषित

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





शुक्रवार को राजस्थान भाजपा नेताओं ने बीजेपी ले राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी और राजस्थान में बीजेपी के हालातों को लेकर चर्चा की गई, जब यह मीटिंग खत्म हुई तो उसके बाद राजस्थान में वसुंधरा राजे की नई टीम की सूचियां वायरल हुई। राजस्थान वसुंधरा राजे समर्थक मंच नाम से एक नए संगठन की नई कार्यकारिणी सामने आई। इस संगठन प्रदेश के 26 जिलों की कार्यकारिणी और प्रदेश की भी कार्यकारिणी घोषित की। इस कार्यकारिणी और वसुंधरा टीम को लेकर प्रदेश भाजपा में हलचल काफी बढ़ गई।


राजस्थान भाजपा में अब खुलकर सामने आई गुटबाजी


इस कार्यकारिणी को लेकर जब सतीश पूनियां से सवाल किया गया तो पूनियां ने कहा कि वसुंधरा राजे के समर्थकों ने कई जिलों में अपनी टीमें खड़ी कर दी, इसका आलाकमान को भी पता है, बीजेपी में ऐसी कोई परम्परा नहीं रही हैं, इसको लेकर आलाकमान जो भी फैंसला लेगा, हम उसको फॉलो करेंगें।


हम आपको बता दे कि राजस्थान में वसुंधरा राजे के समर्थकों ने एक संगठन बनाया हैं, जिसका नाम वसुंधरा राजे समर्थक मंच हैं। इस मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज हैं। विजय भारद्वाज में 26 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की हैं, इनमें बीजेपी के नेता शामिल है, बताया जा रहा हैं कि इस कार्यकारिणी कुछ पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इस संगठन का काम वसुंधरा राजे की उपलब्धियों को राजस्थान के हर व्यक्ति तक पहुंचाना हैं। लेकिन इस संगठन को लेकर राजस्थान भाजपा में काफी हलचल बढ़ गई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default