हनुमान बेनीवाल और प्रताप सिंह सिंघवी में छिड़ी जंग, बेनीवाल ने कहा- वो चला हुआ कारतूस हैं

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी में एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई हैं। दरअसल हाल ही में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने बेनीवाल के NDA से इस्तीफे के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। 




जब मीडिया ने हनुमान बेनीवाल से इसका जवाब मांगा तो हनुमान बेनीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि प्रताप सिंह सिंघवी तो चला हुआ कारतूस हैं, ऐसे तो हर कोई कुछ भी कह देता, ऐसे बहुत घूमते हैं सड़को पर, वो तो इतना बड़ा चोर हैं, अगर मेरी सरकार आ गई तो मैं उसको सड़कों पर चक्कर लगाऊंगा, उसने और वसुंधरा ने मिलकर इतने घोटाले किए हैं, राजस्थान को 3 साल लुटा हैं।


सांसद बेनीवाल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अभी गहलोत की सरकार गिर रही थी, उस समय यह भी गहलोत की सरकार बचाने में लगा हुआ था। इस बयान के बाद प्रताप सिंह सिंघवी ने ट्वीट के जरिये फिर से हमला किया हैं। सिंघवी ने लिखा कि हनुमान बेनीवाल जी की यह भाषा इस बात का घोतक है कि किस स्तर के वो राजनेता है और किस तरीके की उनकी राजनीति है। 3 सीटों से सरकार नहीं बनती और राजस्थान में यह शायद वो भूल रहे है। ईश्वर बेनीवाल जी को सद्बुद्धि प्रदान करे।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default