अलवर, राजस्थान।
उत्तर भारत मे पड़ रही कड़ाके की सर्दी में भी किसान आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। उत्तर भारत में 2 दिनों से बारिश और ओलावृष्टि भी बो रही हैं, जिसके कारण सर्दी काफी बढ़ गई हैं, लेकिन किसान इस सर्दी से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर चल रहा RLP पार्टी का धरना आज लगातार 11 वें दिन भी जारी रहा हैं, खुद सांसद हनुमान बेनीवाल आज भी धरनास्थल पर मौजूद रहे।
हालांकि 4 जनवरी को किसानों और केंद्र सरकार की बातचीत हुई थी, लेकिन किसानों में सरकार के प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बनी, अब यह बातचीत 8 जनवरी को फिर से होगी। किसानों का कहना हैं कि जब तक काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक यह धरना ऐसे ही चलता रहेगा।

Tnxx for comment