नागौर: खेत की बाड़ में मिला अपने मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की का शव, जाने पूरा मामला

INC News
0

 नागौर, राजस्थान।





नागौर जिले के रोल थाना के अंतर्गत एक युवती का शव खेत की बनी हुई मेड़ में छिपा हुआ मिला हैं। युवती की हत्या करके शव को मेड़ में छिपाया गया हैं। जानकारी के अनुसार यह शव सुरपालिया गांव की कांता का हैं, जो कल से गायब थी। परिजनों का कहना हैं कि कांता कल घर से बिना बताए ही अपने मंगेतर सुखबीर के साथ गई थी, जब कांता घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सुखबीर को फोन करके पूछा, इस बात पर सुखबीर ने कांता को उसी समय घर वापस छोड़ने की बात कही।


लेकिन आज सुबह सुखबीर के घर वालों ने कांता के घर वालों को बुलाया, पास में ही बने एक मकान में खून के धब्बे मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को ढूंढा, जब पुलिस ने निकालने की कोशिश की तो परिजनों ने शव निकालने से मना कर दिया और आरोपी सुखबीर को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपी मौके से फरार हैं। परिजनों के अनुसार कांता की सगाई साडोकन गांव निवासी सुखबीर से हुई थी। युवती की हत्या कुल्हाड़ी से की गई हैं। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, वही प्रशासन परिजनों से समझाइश कर रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default