Zee News, Aaj Tak और Republic पर फूटा किसानों का गुस्सा, बोले नहीं देंगें गोदी मीडिया को कवरेज

INC News
0

 दिल्ली।





देश का किसान पिछले 1 सफ्ताह से मोदी सरकार के कानूनों के विरोध को लेकर सड़को पर है। किसान अलग-अलग राज्यों से देश की राजधानी दिल्ली पहुंच रहे है। किसानों के आंदोलन को कुछ मीडिया चैनल बदनाम कर रहे है, अब इन टीवी चैनलों पर किसानों का गुस्सा फूटा है।


किसानों ने Zee News, Aaj tak और Republic टीवी को किसान आंदोलन की कवरेज करने पर पाबंदी लगाई है, किसानों का कहना है कि हम इन तीनो चैनलों को इंटरव्यू नहीं देंगें। बाकायदा किसानों ने इन तीनों चैनलों के पोस्टर लगाकर विरोध भी जताया है। किसानों ने कहा है कि यह तीनों चैनल कभी सच नहीं दिखा सकते है, बल्कि किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रहे है।


दरअसल इन चैनलों ने किसानों के आंदोलन को खालिस्तानी, अर्बन नक्सली, राजनीति द्वारा प्रायोजित आंदोलन बताया है, वहीं लगातार यह चैनल सरकार पर सवाल नहीं उठा कर आंदोलन कर रहे किसानों पर ही सवाल उठा रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default