BJP और RLP के गठबंधन के बीच अब धीरे-धीरे तकरार बढ़ रही है। हाल ही में हनुमान बेनीवाल ने कृषि कानूनों को लेकर BJP से गठबंधन तोड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन अब BJP नेताओं ने हनुमान बेनीवाल पर पलटवार किया है। BJP नेताओ ने कहा है कि बीजेपी को RLP की कोई जरूरत नहीं है, अगर हनुमान बेनीवाल चाहे तो आज ही चले जाएं।
यह बयान बीजेपी के 5 नेताओं ने सयुंक्त रूप से दिया है, इनमें कोटा जिले की छबड़ा विधानसभा से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल सहित 3 अन्य बीजेपी नेता शामिल है। इन नेताओं ने सिर्फ बयान ही नहीं दिया, बल्कि बीजेपी आलाकमान को पत्र लिखकर हनुमान बेनीवाल की पार्टी से गठबंधन तोड़ने की मांग की है।
प्रताप सिंह सिंघवी ने पत्र में लिखा कि आखिर पार्टी बेनीवाल को क्यों बर्दाश्त कर रही है, जबकि हर दिन वसुंधरा राजे को लेकर बयान देते रहते है और उनकी पार्टी के चले जाने से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं है, उनकी पार्टी सिर्फ नागौर तक ही सिमटी हुई है

Tnxx for comment