RLP सांसद हनुमान बेनीवाल का सबसे बड़ा एलान, NDA से अलग होने का किया एलान

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





शाहजहांपुर बॉर्डर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं, आज दिल्ली कूच कर रहे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अभी-अभी NDA से अलग होने का एलान कर दिया हैं। हनुमान बेनीवाल आज दोपहर में ही लाखों किसानों के साथ दिल्ली कूच कर गए हैं, इस वक्त बेनीवाल अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर हैं, वही सभा को सम्बोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने देश के किसानों के समर्थन में NDA से अलग होने का एलान किया हैं।


हनुमान बेनीवाल ने लगातार पहले भी इस गठबंधन को लेकर चेतावनी दी थी और आज दिल्ली कूच के दिन ही हनुमान बेनीवाल ने गठबंधन तोड़ दिया हैं। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि किसानों को तकलीफ है कि मैं NDA में हूँ, इसलिए मैं गठबंधन से अलग होने का एलान करता हूँ। हम आपको बता दे कि आज RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 2 लाख किसानों ने दिल्ली कूच किया हैं, हालांकि बॉर्डर बन्द होने की वजह से किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default