जयपुर, राजस्थान।
देश मे चल रहे किसान आंदोलन को आज 29 दिन हो गए हैं, अब यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी हो गया। कल 26 दिसम्बर को RLP मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल 2 लाख किसानों के साथ दिल्ली कूच करने जा रहे हैं, हनुमान बेनीवाल ने इसके लिए जगह-जगह जाकर किसानों को आमंत्रित भी किया हैं। बेनीवाल अलवर ले शाहजहांपुर बॉर्डर के जरिये दिल्ली जाएंगे। इस बॉर्डर में पहले से ही हजारों की संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में किसानों की तादात काफी संख्या में हो सकती हैं।
आज राजस्थान के किसानों ने पहले से ही दिल्ली-जयपुर हाइवे को बंद कर दिया है, अगर कल हनुमान बेनीवाल भी इतने ही किसानों के साथ बॉर्डर पर पहुंच जाते हैं, तो किसानों को दिल्ली कूच से रोक पाना काफी मुश्किल हैं। हालांकि हरियाणा पुलिस के सैंकड़ो जवान बॉर्डर पर खड़े हैं, ताकि किसानों को रोका जा सके, लेकिन अब किसानों की इतनी संख्या को देखते हुए रोक पाना मुमकिन नहीं हैं।

Tnxx for comment