NDA से RLP के अलग होने पर BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने दिया पहला बयान

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





कल किसान आंदोलन के समर्थन में RLP ने NDA से गठबंधन तोड़ लिया, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए NDA से अलग होने का एलान किया था। अब इसको लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बयान दिया हैं, पूनियां ने कहा कि भाजपा गठबंधन के नाते सभी दलों का सम्मान करती हैं, राजनीति में लोग आते-जाते रहते हैं, यह उनका काम करने का अलग तरीका और एजेन्डा है।


साथ ही पूनियां ने कहा कि मेरी अभी उनसे गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई, इसलिए इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूँ। इससे पहले भी सतीश पूनियां लगातार कहते रहे हैं कि यह गठबंधन केंद्र के निर्देश पर हुआ हैं, हम समय-समय पर केंद्र को अवगत भी करवाते रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default