नागौर में RLP ने लहराया 49 सीटों पर परचम, 40 सीटों पर RLP रही रनर अप

INC News
0

 नागौर ,राजस्थान।






आज राजस्थान प्रदेश के 21 जिलों में पंचायतीराज चुनावों की मतगणना की जा रही है। लगभग पंचायत समितियों और जिला परिषद के परिणाम आ चुके है, वही कुछ के आना अभी बाकी है। इन चुनावों में कांग्रेस और भाजपा ले साथ RLP भी मैदान में थी। RLP ने इन चुनावों काफी जगहों पर जीत दर्ज करके राजस्थान में तीसरे मोर्चे के अहसास करवाया है।


नागौर में 49 सीटों पर RLP ने मारी बाजी, 40 सीटों पर रनर अप रही





नागौर जिले की 376 पंचायत समिति की सीटों में से RLP ने 49 सीटों पर जीत दर्ज करके तीसरे मोर्चे के अहसास करवाया है, वही RLP 40 सीटों पर रनर अप यानी दूसरे स्थान पर रही है। वही बीजेपी में 158 सीटों पर जीत दर्ज की है, तो कांग्रेस ने 120 सीटों पर जीत दर्ज की। वही RLP ले बराबर 49 सीटो पर निर्दलीयों ने भी बाजी मारी है।


नागौर जिला RLP पार्टी का गढ़ है। इसी लोकसभा सीट से पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल सांसद है। RLP ने पहली बार यह चुनाव लड़ा है। पहली बार इतनी सीटों पर जीत दर्ज करना RLP के लिए अच्छा संकेत है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default