नागौर: उपसचेतक महेन्द्र चौधरी की पत्नी और जिला प्रमुख सुनीता चौधरी हारी जिला परिषद चुनाव

INC News
0

 नागौर, राजस्थान।





आज प्रदेश के 21 जिलों के पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनावी परिणाम घोषित हुए है। इन चुनावों में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। नागौर जिले की निर्वतमान जिला प्रमुख और राजस्थान सरकार के उपसचेतक महेंद्र चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी भी चुनाव हार गई है। सुनीता चौधरी पिछली बार चुनाव जीती और नागौर की जिला प्रमुख बनी थी।


इस बार के हुए चुनावों में सुनीता चौधरी ने जिला परिषद के वार्ड नम्बर 30 से चुनाव लड़ा था, जहां से सुनीता चौधरी को 2911 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है, इस वार्ड से भाजपा की सुनीता माली ने जीत दर्ज की है। सुनीता चौधरी के पति नावां विधानसभा सीट से विधायक भी है और इसी विधानसभा क्षेत्र के ही वार्ड से सुनीता चौधरी ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इन चुनावों में हार ही मिली।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default