जयपुर, राजस्थान।
आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है, ई दौरान राजस्थान प्रदेश में भी इसका असर देखा गया, राज्य सरकार ने भी इसका समर्थन किया। वही NSUI ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जब NSUI विरोध करते हुए BJP मुख्यालय पहुंची तो वहां पर पहले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे, इस दौरान दोनों संगठनों में टकराव हो गया।
देखते ही देखते दोनों ओर के कार्यकर्ताओं में बात मारपीट तक पहुंच गई और फिर क्या था? दोनों तरफ से जमकर लात और घुसे चले। इस घटना को लेकर बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा है, उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राज्य सरकार के आदेश पर हुआ है।

Tnxx for comment