अलवर, राजस्थान।
हरियाणा बॉर्डर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं, किसानों ने अब दिल्ली-जयपुर हाइवे को बंद कर दिया हैं, इतने दिन यह हाइवे खुला हुआ था, अब किसानों ने इसे ही बन्द कर दिया हैं, हजारों की संख्या में किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाइवे पर कब्जा कर लिया है। अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान मौजूद हैं, किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा हैं, अब किसानों ने पैदल कूच का एलान किया हैं।
किसानों के इस एलान के बाद हरियाणा पुलिस ने और ज्यादा बेरिकेड्स लगा दी हैं और सुरक्षा को बढ़ा दिया हैं। इन किसानों में महाराष्ट्र से आए हुए किसान भी शामिल हैं, इसके अलावा माकपा के समर्थन में धरना राजस्थान के किसान भी शामिल है। किसानों की संख्या हजारों में हैं। इसके अलावा कल 26 दिसम्बर को सांसद हनुमान बेनीवाल भी 2 लाख किसानों के साथ दिल्ली कूच कर रहे हैं, ऐसे में शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या लाखो में होगी, ऐसे में किसानों को रोक पाना मुश्किल है।

Tnxx for comment