जयपुर, राजस्थान।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पदों पर रीट भर्ती परीक्षा के आयोजन की तिथि की घोषणा कर दी। यह परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित करवाई जाएंगी. 10 लाख से अधिक बेरोजगारों को इस भर्ती का इंतजार था। सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर सीएम गहलोत ने बेरोजगारों को तोहफा दिया हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी करने के संकेत दिए थे।
साथ ही अब आयोजित होने वाली रीट शिक्षक भर्ती परीक्षा में पासिंग मार्क्स को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को एक बड़ी राहत दी है, जिसके तहत अब एसटी, एससी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस,वविधवा, परित्यक्ता, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग अभ्यर्थियों को पासिंग मार्क्स में 5 से लेकर 20 फीसदी तक की रियायत दी गई है।

Tnxx for comment