जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने नागौर सांसद और रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल पर हमला बोला हैं, दरअसल यह टिप्पणी कटारिया ने बेनीवाल पर इसलिए की है, क्योंकि आज हनुमान बेनीवाल ने फिर से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर टिप्पणी की थी। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हनुमान बेनीवाल वन मैन पार्टी हैं, जो चाहे वो बोले, लेकिन बार बार वसुंधरा राजे पर बोलना समझदारी नहीं हैं, वसुंधरा जी का कार्यकाल राजस्थान के लिए नजीर हैं, वसुंधरा राजे ने अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये हैं।
कटारिया ने कहा कि अगर बेनीवाल और वसुंधरा राजे के नहीं बनती है, तो आप अपने पास रखो, उसके कारण से केवल अपनी-अपनी बात कहते हैं, हमें तो हमारी पार्टी के लोगों से पूछकर बोलना पड़ता हैं, पहले विचार करना पड़ता हैं कि लाखों कार्यकर्ताओं के खून पसीने की पार्टी हैं, मैंने उनसे कहा था कि भाषा का संयम किसी भी नेता को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं, बेनीवाल अभिमान में न रहे कि मैं बन गया तो बन गया, कई बड़े नेता धराशायी हो गए है।
दरअसल गुलाबचंद कटारिया ने यह टिप्पणी हनुमान बेनीवाल पर इसलिए की हैं, क्योंकि आज हनुमान बेनीवाल ने फिर से कहा कि अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे का गठजोड़ हैं, बेनीवाल ने दोनों के नार्को टेस्ट की भी मांग की है।

Tnxx for comment