PCC चीफ़ डोटासरा ने की प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

INC News
0

 दिल्ली।





राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 2 दिनों से दिल्ली में हैं। आज गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन से मुलाकात की। इस दौरान डोटासरा और माकन राजस्थान कांग्रेस कमेटी के विस्तार को लेकर चर्चा की। दरअसल 3-4 महीने बाद भी डोटासरा की टीम नही तैयार हो पाई, अब यह अंतिम चरण में हैं। दिसम्बर लास्ट तक राजस्थान कांग्रेस की पूरी टीम हमारे सामने आ सकती हैं।


गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से भी मुलाकात की थी। बताया जा रहा हैं पायलट ने अपने 30 नामों की सूची अजय माकन को दे दी। पायलट के दिये गए नामों की भी मंत्रिमंडल विस्तार और पार्टी कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। अब आलाकमान इस पर मुहर लगाएगा, बाकी सब काम पूरे कर लिए गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default