RLP प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा की समितियों से दिया इस्तीफा

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आज जयपुर में RLP की बैठक बुलाई गई थी, यह बैठक किसान आंदोलन और पार्टी की रणनीति को लेकर बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा की समितियों से इस्तीफा दे दिया हैं। हनुमान बेनीवाल लोकसभा की रक्षा सम्बन्धी स्थायी समिति और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय सम्बन्धी समितियों के सदस्य थे, इन दोनों समितियों से सांसद बेनीवाल ने इस्तीफा देकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को भेजा हैं।





हनुमान बेनीवाल ने पत्र में लिखा कि मैंने कई बार मुद्दे उठाए, मेरे ऊँपर हमला हुआ, जिसका मैं विषेशाधिकार हनन प्रस्ताव भी लाया, फिर भी आज 1 साल बाद भी हमले का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, नागौर के मुंडवा में अम्बुजा सीमेंट कम्पनी से सम्बंधित मुद्दा सहित मैंने अनेक मुद्दे उठाए, लेकिन इन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, इसलिए इन समितियों का कोई औचित्य नहीं हैं और मैं किसान आंदोलन के कारण इन समितियो से इस्तीफा देता हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default