जयपुर, राजस्थान।
प्रदेश के 50 निकायों में हाल ही चुनाव हुए थे, आज इन निकायों के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए हैं। 5 निकायों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि 45 में आज मतदान हुआ और मतदान के बाद तुंरत मतगणना भी हो गई। इन निकायों में राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने बाजी मारी हैं। 50 में से 36 निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बने हैं और उनके ही अध्यक्ष चुने गए, जबकि प्रमुख विपक्षी दल BJP सिर्फ 12 निकायों में ही अपना बोर्ड बना पाई, वही 2 निकायों में निर्दलीयों का कब्जा रहा।
50 निकायों में से 43 नगरपालिका थी तो 7 नगरपरिषद शामिल थे। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में BJP ने बाजी मारी थी, तो अब निकाय चुनाव में फिर से कांग्रेस ने बाजी मारकर अपनी स्थिति को मजबूत किया हैं।

Tnxx for comment