अलवर, राजस्थान।
अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अभी-अभी विधायक नारायण बेनीवाल का एक्सीडेंट हो गया, उनकी गाड़ी को एक पिक अप ने टक्कर मार दी हैं। नारायण बेनीवाल धरने पर ही जा रहे थे, इस दौरान बहरोड़ के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें विधायक नारायण बेनीवाल और उनके पिए प्रदीप को चोटें आई हैं, घटना के बाद दोनों को बहरोड़ के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक अब दोनों की स्थिति खतरे से बाहर हैं।
हम आपको बता दे कि 26 दिसम्बर से ही RLP ने अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलन शुरू किया था। शनिवार से RLP के सभी नेता, विधायक और पदाधिकारी धरने पर ही बैठे हैं, इसी दौरान विधायक नारायण एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे और उस समय ही यह हादसा हुआ था।

Tnxx for comment