सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में प्रधान चुनाव का मामला काफी विवादों में चला गया, हो सकता है यह मामला कोर्ट भी जा सकता है। दरअसल लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 25 वार्ड है, 25 में से 13 पंचायत समिति सदस्य BJP के थे, वही 11 सदस्य कांग्रेस के थे, एक पंचायत समिति सदस्य निर्दलीय था। निर्दलीय पंचायत समिति ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। ऐसे में कांग्रेस के पास 12 सदस्य हो गए, लेकिन फिर भी BJP प्रधान नहीं बना पा रही है।
दरअसल BJP से जीते हुए एक पंचायत समिति सदस्य के चुनाव से पहले 1 बच्चा हो गया, सदस्य के अब 3 बच्चे है, ऐसे में उस पंचायत समिति सदस्य का मतदान सही नही माना जा रहा है, कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। हालांकि प्रधान के लिए मतदान हो गया, लेकिन मतगणना नहीं हो पाई है। अब BJP पंचायत समिति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है। हम आपको बता दे कि लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की विधानसभा सीट है।

Tnxx for comment