राज्यसभा सांसद किरोड़ी मीणा ने किसानों से की अपील, बोले- बातचीत से निकालें समाधान

INC News
0
दौसा, राजस्थान।




BJP नेता और राज्यसभा सांसद ड़ॉ किरोड़ी मल मीणा ने किसान आंदोलन को लेकर चिंता जाहिर की हैं। किरोड़ी मीणा ने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूँ, लेकिन लोकतंत्र से टकराव ठीक नहीं हैं, बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। किरोड़ी मीणा ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी का समर्थन किया। मीणा ने लिखा कि 
- किसान का बेटा होने के नाते मैं किसानों के आंदोलन को देखकर व्यथित हूं। मेरी उनसे हाथ जोड़कर विनम्र अपील है कि वे हठ छोड़कर सरकार के साथ संवाद कायम करें और समाधान निकालें। लोकतंत्र में टकराव से कुछ हासिल नहीं होता है, नरेंद्र मोदी देश के  पहले पीएम है, जाे हाथ जोड़कर किसानाें काे वार्ता का निमंत्रण दे चुके हैं। सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि न तो MSP बंद होगी और न ही मंडियां। फिर भी किसानों के मन में कोई शंका है तो उसके समाधान के लिए केंद्र तैयार है, आंदोलनरत किसानों से अपील है कि वे संवाद से समाधान निकालें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default