अजमेर, राजस्थान।
इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, राजस्थान कमर्चारी चयन बोर्ड ने अभी कुछ देर पहले फैंसला लेते हुए अगले महीने होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया हैं। हालांकि राजस्थान कमर्चारी चयन बोर्ड ने इसका कारण नहीं बताया हैं, लेकिन कहा जा रहा हैं कि 10 तारीख को NTPC की भी परीक्षा थी और दोनों परीक्षाओं की टाइमिंग एक ही थी, ऐसे में बताया जा रहा हैं कि पटवार भर्ती परीक्षा को रद्द किया गया हैं।
हम आपको बता दे कि 14 दिसम्बर को घोषणा हुई थी कि राजस्थान में 10 जनवरी, 17 जनवरी और 24 जनवरी को तीन चरणों मे पटवार भर्ती परीक्षा होनी थी, लेकिन आज हुई राजस्थान कमर्चारी चयन बोर्ड की बैठक में इसको रद्द किया गया हैं।

Tnxx for comment