जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में अब एक बार सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी हैं। प्रदेश में रविवार और सोमवार रात को चली शीतलहर के कारण अब प्रदेश के कई जिलों का तापमान रात में 3 से 4 डिग्री गिर गया हैं, रविवार और सोमवार को सर्द हवाएं भी चली जिनके कारण ही तापमान में इतनी गिरावट आई। सोमवार रात को माउंट आबू में माइन्स 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वही चूरू में तापमान 0.6 डिग्री मिला तो भीलवाड़ा में तापमान 1 डिग्री मिला।
मौसम विभाग ने अब राजस्थान में सर्दी को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ो पर गिर रही बर्फ और पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के तापमान में गिरावट आएगी, इस दौरान राजस्थान के 1 दर्जन जिलों में सर्दी काफी हद तक बढ़ने वाली हैं और इन जिलों में पाला भी पड़ेगा।
इन जिलों में गिरेगा पाला, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और अजमेर सम्भाग के 1 दजर्न से ज्यादा जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस दौरान अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर जिले में पाला भी पड़ेगा।

Tnxx for comment