सीकर: फतेहपुर में चुनाव में विजयी जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष, पिता और पुत्र की हुई मौत

INC News
0

 सीकर, राजस्थान।






सीकर जिले में चुनाव जितने के बाद निकाले जा रहे विजयी जुलूस में पिता और पुत्र की मौत हो गई है। पूरा मामला फतेहपुर तहसील के गांव बिलोद का है। बिलोद गांव में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी, इस घटना में एक पुत्र और उसके पिता की मौत हो गई, घटना काफी दुखद है, क्योंकि एक ही परिवार से 2 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में 9 जने घायल भी हो गए, पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर लिया है, अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दौड़ लगा रही है।


दरअसल बिलोद गांव के वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी ने चुनाव जीता था। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता विजयी जुलूस निकाल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के घर के सामने से विजयी जुलूस निकाला और प्रत्याशी के घर के बाहर DJ भी बजाया, इसके बाद दोनों ओर से लाठी भाटा जंग शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो से आरोपियों की पहचान की है और अब गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीमें बनाकर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default