जयपुर, राजस्थान।
मंगलवार को राजस्थान के 21 जिलों के पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के परिणाम घोषित किए गए है। इन चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वही पहली बार चुनाव लड़ रही RLP ने भी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। बाड़मेर और नागौर में जिला प्रमुख की चाबी RLP के हाथ में है, क्योंकि इन दोनों जिलों में बिना RLP के जिला प्रमुख नहीं बन सकता है।
नागौर में बीजेपी 20 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, तो कांग्रेस जिला परिषद की 18 सीटों पर ही जीत पाई, वही RLP के खाते में 9 सीट चली गई, ऐसे में बिना RLP के नागौर में जिला परिषद बन पाना सम्भव नहीं है। इसी तरह बाड़मेर में भी बीजेपी और कांग्रेस को बराबर 18-18 सीटे मिली है, वही RLP के पास 1 सीट है, कब जिसके साथ RLP होगी, उसी का बाड़मेर में जिला प्रमुख बनाया जाएगा।
जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव 10 दिसम्बर को ही रखे गए है। उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव 11 दिसम्बर को है।

Tnxx for comment