जयपुर, राजस्थान।
मंगलवार को राजस्थान के 21 जिलों के पंचायत समिति ओर जिला परिषद के चुनाव परिणाम घोषित किये गए। इन चुनावों में राज्य की गहलोत सरकार को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस को बीजेपी ने बड़ी मात दी है। प्रदेश की 4371 पंचायत समिति वार्डों में चुनाव हुए थे, वही 636 जिला परिषद वार्डों में मतदान हुआ था।
बीजेपी ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों में कांग्रेस को पछाड़ दिया
पंचायत समिति के जारी हुए चुनाव परिणामों में BJP को 1835 सीटों पर जीत मिली, वही कांग्रेस को सिर्फ 1718 सीटों पर।जीत मिली, तो बसपा ने भी 3 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं हनुमान बेनीवाल की RLP ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की। माकपा ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की, तो 422 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा।
जिला परिषद के चुनाव परिणाम देर रात तक पूरी तरह से नही आ सके। हालांकि इन परिणामों में भी BJP को बढ़त ही मिली। 636 जिला परिषद में से BJP को 287 सीटों पर जीत मिली, तो कांग्रेस को 233 सीटों पर जीत मिली, RLP ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं 22 सीटों पर अन्यों का कब्जा रहा है। बाकी सीटों के परिणाम अभी सामने नहीं आए।

Tnxx for comment