केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के बेटे रवि शेखर मेघवाल की करारी हार, कांग्रेस विधायक पत्नी ने दी मात

INC News
0

 बीकानेर, राजस्थान।





प्रदेश के 21 जिलों के पंचायतीराज और जिला परिषदों चुनावों के परिणाम सामने आ चुके है। इन चुनावों में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के बेटे और भाजपा जिला परिषद उमीदवार रवि शेखर को कड़ी हार का सामना करना पड़ा। रवि शेखर के सामने खाजूवाला से कांग्रेस विधायक गोविंद मेघवाल की पत्नी चुनाव लड़ रही थी। 


गोविंद मेघवाल की पत्नी आशा देवी ने रवि शेखर को 2500 वोटों से यह चुनाव हरा दिया है। एक केंद्रीय मंत्री के बेटे का जिला परिषद चुनाव में हार जाना काफी महत्वपूर्ण है, ऐसे में इस हार को लेकर राजस्थान में काफी चर्चा हो रही है। वही कांग्रेस विधायक गोविंद मेघवाल की पत्नी के अलावा उनकी बेटी भी जिला परिषद का चुनाव जीती है, तो उनके बेटे ने भी पंचायत चुनाव जीता है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default