नागौर के 9 जिला परिषद सीटों पर RLP का परचम, जिला प्रमुख बनाने में अहम भूमिका में पार्टी

INC News
0

 नागौर, राजस्थान।





प्रदेश के 21 जिलों के जिला परिषद और पंचायतीराज चुनाव के परिणाम आ चुके है। 21 जिलों में नागौर जिले में भी चुनाव हुए थे। नागौर जिले के  जिला परिषद के 47 वार्डों में से 9 वार्डों पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP ने बाजी मारी है। RLP ने नागौर जिले की 383 पंचायत समिति वार्डों में से 49 सीटों पर भी जीत दर्ज की है। RLP ने पहली बार यह चुनाव लड़े है और पहली बार मे RLP ने नागौर जिले में अच्छे परिणाम दिए है।




जिला प्रमुख बनाने में अहम भूमिका में होगी RLP


नागौर जिले में जिला परिषद के 47 वार्ड है, इनमें से कांग्रेस ने 18 वार्डो में जीत दर्ज की है, वही 20 वार्डो में बीजेपी ने जीत दर्ज की है तो 9 वार्डों में RLP ने जीत दर्ज की है। ऐसे में अब किसी भी पार्टी को जिला प्रमुख बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला है। ना ही बीजेपी और न ही कांग्रेस जिला प्रमुख बना सकती है। ऐसे में अब RLP इसमें अहम रोल निभाएगी। जिस पार्टी के साथ जाएगी, उसी पार्टी का जिला प्रमुख बनेगा।


अब ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच ही पेंच फंसा हुआ है। हालांकि केंद्र में भाजपा और रालोपा का गठबंधन है, लेकिन कुछ दिनों से इस गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि जिला प्रमुख चुनावो में RLP किस पार्टी का साथ देती है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default