दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को 8 दिन हो चुके है, अभी तक किसानों की मांगें नहीं मानी गई है। पंजाब-हरियाणा के बाद अब अन्य राज्यों से भी किसान दिल्ली आने लग गए है। इस किसान आंदोलन के कारण हरियाणा की खट्टर सरकार की सहयोगी पार्टी JJP धर्म संकट में फंस गई है। दरअसल JJP खुद एक किसानों की पार्टी है और उनका वोट बैंक किसान ही है।
अब पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इन बिलों का हल नहीं निकाला गया या MSP पर कोई आंच आई तो पार्टी के मुखिया और उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त सिंह चौटाला इस्तीफा दे देंगें। वही JJP के एक विधायक ने खट्टर सरकार की निंदा भी की, उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार किसानों के साथ ऐसे बर्ताव कर रही है, जैसे वो कोई आंतकवादी हो।
दरअसल जब से मोदी सरकार किसानों से जुड़े हुए यह तीन बिल लाई है, तब से ही बीजेपी से किसानों से जुड़ी हुई पार्टीयां दूर हो रही है, सबसे पहले अकाली दल बीजेपी से अलग हो गई, अब हरियाणा की जजपा भी बीजेपी को चेतावनी दे रही है, वही राजस्थान की RLP ने भी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी दे दी है।

Tnxx for comment