हाल ही में नागौर सांसद और NDA के सहयोगी दल RLP के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी दी थी कि सरकार बिलों को वापस ले, अन्यथा हमें गठबंधन पर पुर्नविचार करना होगा। हनुमान बेनीवाल के इस बयान के बाद अब BJP नेता लगातार हनुमान बेनीवाल पर हमलावर हो रहे है। बीजेपी विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने भी बेनीवाल को चेतावनी दी और आलाकमान को पत्र भी लिख दिया।
अब BJP के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा- कल छोड़ते आज ही छोड़ दो
अब राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक अशोक परनामी ने एक बयान जारी कर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को चेतावनी दी है। अशोक परनामी ने कहा कि हनुमान बेनीवाल का यह बयान निंदनीय है, वो गठबंधन का धर्म भूल गए है, वो अपनी पार्टी से सिर्फ अकेले सांसद है, खुद ही संयोजक है, केंद्र की देश भक्त सरकार पर सवाल उठाने से पहले ही खुद चले जाए। अगर वो कल पार्टी छोड़ रहे है तो चाहे आज ही छोड़ दे।
अशोक परनामी ने यह भी कहा कि हनुमान बेनीवाल ने पहले भी हल्के स्तर के बयान दिए है। साथ परनामी ने कृषि बिलों को लेकर भी कहा कि सरकार के केंद्रीय मंत्री लगातार किसानों से बात कर रहे है।


Tnxx for comment