जयपुर, राजस्थान।
राजनीतिक सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन अब सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच तालमेल बैठाने में कामयाब हो गए हैं। अजय माकन पिछले 3 दिन राजस्थान के दौरे पर ही थे, इस दौरान उन्होंने काफी नेताओ से मुलाकात की, अब बताया जा रहा हैं कि अजय माकन ने सत्ता और संगठन के साथ-साथ पायलट और गहलोत कैम्प में भी तालमेल बैठा लिया हैं।
ज़ी मीडिया के सूत्रों के अनुसार पायलट कैम्प के 4 विधायकों को गहलोत मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं। इसके अलावा राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में भी पायलट कैम्प के नेताओं को तव्वजो मिलेगी, ताकि प्रदेश में फिर से गुटबाज़ी देखने को नहीं मिले। अजय माकन लगातार इस प्रयास में लगे हुए थे कि आखिर कैसे न कैसे दोनों गुटों में तालमेल बैठाया जाए, क्योंकि अजय माकन प्रदेश प्रभारी के अलावा उस 3 सदस्यीय कमेटी के भी मेंबर थे, जो पायलट और गहलोत में तालमेल बैठाने के लिए बनी थी। आखिर कार अजय माकन ने यह कर दिखाया हैं।
वही अगर बात करे सचिन पायलट की थी, तो पायलट को अब केंद्र की राजनीति से जोड़ा जा सकता हैं। पायलट को कांग्रेस का महासचिव या फिर किसी महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। वही जनवरी या फरवरी में अगर राहुल गांधी कांग्रेस की कमान अपने हाथों में लेते हैं तो पायलट को राहुल गांधी की टीम में भी शामिल किया जा सकता हैं, वही राजस्थान में पायलट के विधायक मंत्री रहेंगे तो पायलट इधर राजस्थान में भी अपनी पकड़ मजबूत करते रहेंगें।

Tnxx for comment