राजस्व मंत्री हरीश चौधरी किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे जंतर मंतर, पीएम मोदी से की अपील

INC News
0

 दिल्ली।





राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को जंतर मंतर पहुंचे, यहां पंजाब और हरियाणा के सांसद किसानों आंदोलन के विरोध में धरना दे रहे हैं। हरीश चौधरी ने जंतर मंतर पहुंच कर इन सांसदों के धरने को अपना समर्थन दिया। हरीश चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। धरती हमारी मां है और मोदी सरकार किसानों से इन बिलों के माध्यम से उस धरती मां को छीनना चाहती है जिसे हमारी कई पीढियों ने अपने खून पसीने से सींचा है।





हरीश चौधरी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी और इनके मंत्रीमण्डल के किसान हित में कुछ ना बोल सकने वाले मंत्री और इनके चंद उद्योगपति मित्र हैं जबकि दूसरी तरफ पूरा देश है जो 62 करोड़ किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बांटने का कार्य कर रही है, लेकिन कृषि बिलों के विरोध में देश का किसान एकजुट है और भूमि के उचित मुआवजा कानून को खत्म करने के लिए लाए गए अध्यादेशों को भी किसान विरोध के कारण कारण वापस लेना पड़ा था।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default