सचिन पायलट ने फिर की अजय माकन से मुलाकात, रविवार को भी मिले थे पायलट

INC News
0

 दिल्ली।






राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 3 दिनों से दिल्ली में हैं। पायलट ने आज राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन से दिल्ली में मुलाकात की हैं, पायलट ने कल रविवार को भी अजय माकन से मुलाकात की थी। लगातार पायलट दिल्ली में ही रुके हुए हैं और कांग्रेस के नेताओ से मुलाकात कर रहे हैं। दरअसल अब राजस्थान कांग्रेस में राजनीतिक नियुक्तियां होने जा रही हैं, इसलिए पायलट लगातार सीनियर नेताओ से मुलाकात कर रहे हैं, ताकि पायलट और उनके समर्थकों को भी राजनीतिक नियुक्तियों में बराबर तवज्जों मिले।


हाल ही में पायलट ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से भी मुलाकात की है, वही खुद डोटासरा रविवार को दिल्ली में ही मौजूद थे और अजय माकन से मुलाकात करके ही गए हैं। जानकर सूत्रों के अनुसार डोटासरा ने अपनी टीम की पूरी तैयारी कर ली हैं, अब इन राजनीतिक नियुक्तियों को फाइनल टच देना बाकी हैं। यह फाइनल टच आलाकमान के निर्देश के बाद अजय माकन दे सकते हैं और दिसम्बर लास्ट तक राजस्थान कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default