एक ओर किसान और विपक्षी दल केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, वही दूसरी ओर BJP देश मे किसान सम्मेलन कर रही हैं। अब राजस्थान में भी प्रदेश BJP पूरे राज्य में किसान चौपाल आयोजित करने जा रही हैं। BJP राजस्थान में 25 दिसम्बर को हर जिले में किसान चौपाल लगाएगी और BJP नेता किसानों को इन बिलो के फायदे बताएंगे।
किसान चौपालों को लेकर BJP ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीटिंग भी हैं। 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हैं और उसी दिन BJP प्रदेश में यह चौपाले करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर में सम्बोधित करेगी, तो प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां आमेर में, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जैसलमेर में, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बायतु में, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बीकानेर में, तो उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ चूरू में किसान चौपाल को सम्बोधित करेंगें।

Tnxx for comment