जयपुर, राजस्थान।
दिल्ली में किसान आंदोलन को 10 दिन हो गए, अभी तक सरकार से कई दौर की वार्ता हो गई है, लेकिन हर बकर सरकार से वार्ता असफल ही रही, अब सरकार में फिर से 8 दिसम्बर को मीटिंग बुलाई है, वही किसानों ने भी 8 दिसम्बर को भारत बंद बुलाया है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक किसान पीछे नहीं हटेंगें।
राजस्थान का सिर्फ यह विधायक ही गया दिल्ली
पंजाब और हरियाणा के अलावा राजस्थान से भी कई किसान दिल्ली पहुंचे है। कहने को तो राजस्थान में सैंकड़ों किसान नेता है, लेकिन जब किसानों का साथ देने की बात आई तो सिर्फ एक नेता ही दिल्ली पहुंचा और वो था हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा से विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां। कॉमरेड बलवान पूनियां ने भादरा से किसानों के साथ टिकरी बॉर्डर पर कूच किया, टिकरी बॉर्डर पर जाकर किसानों का समर्थन किया और किसानों को सम्बोधित भी किया।
बलवान पूनियां के अलावा कई नेता ऐसे है राजस्थान में जो सिर्फ किसानों के नाम पर ही राजनीति करते है, लेकिन इन दिनों वो नेता सिर्फ सोशल मीडिया पर लिख रहे है, धरातल पर जाकर कोई भी नेता किसानों की सुध नहीं ले रहा है। बलवान पूनियां पहली बार विधायक बने है और वो माकपा से विधायक है। बलवान पूनियां विधानसभा में भी हर बार किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते दिखाई देते है।

Tnxx for comment