जयपुर, राजस्थान।
आखिर शनिवार को पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव पूरे हो गए। यह चुनाव 4 चरणों में हुए थे। हालांकि इन चुनावों में लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, इसलिए वोट प्रतिशत 60 प्रतिशत के आस-पास ही रहा। अब 8 दिसम्बर को इन चुनावों का परिणाम आने वाला है। प्रदेश के 21 जिलों में यह चुनाव हुए थे।
चुनावों के परिणामों को लेकर BJP-कांग्रेस और RLP नजर बनाए हुए है। एक और प्रदेश के सत्ता पर आसीन कांग्रेस की सरकार पंचायत चुनाव जीतकर अपनी साख बचाना चाहती है, तो दूसरी ओर बीजेपी कांग्रेस को इन चुनावों में हराकर प्रदेश में कांग्रेस को जवाब देना चाहती है, वही इस बार इन चुनावों में RLP ने भी ताल ठोकी है। सैंकडों सीटों पर RLP के उमीदवार खड़े थे। इन चुनावों के जरिये RLP राजस्थान में तीसरी ताकत का अहसास करवाना चाहती है।
अब 8 दिसम्बर को जब परिणाम आएंगे, तभी पता लगेगा कि इन चुनावों में किसका पलड़ा भारी है और किसका नहीं? इन चुनावों के बाद 11 दिसम्बर को राजस्थान में नगरपालिका चुनाव भी होने जा रहे है।

Tnxx for comment