पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांज ने किसानों को सर्दी से बचाने के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

INC News
0

 दिल्ली।





आज 11 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में भारत के किसान आंदोलन कर रहे है, किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार अपने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले, जिन्हें हाल ही में केंद्र सरकार ने पारित किया है। किसान 11 दिनों से दिल्ली में ही डटे हुए, वो भी इस सर्दी में। अब मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांज ने किसानों के लिए 1 करोड़ रुपये दान किये, ताकि किसान सर्दी से बच सके और अपने लिए गर्म कपड़े ले सके, ताकि रात में वो सर्दी से बच सके।


शनिवार को पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंधु बॉर्डर पहुंचे थे। दिलजीत ने कहा कि मेरी यही विनती है हमारे किसान भाइयों की डिमांड पूरी कर ली जाए, किसान यहां शांति से बैठे हुए है, पूरा देश किसानों के साथ है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default