राजस्थान में दिसम्बर में टूट सकता है सर्दी का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।




राजस्थान प्रदेश में इस बार दिसम्बर और जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड टूट सकता है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी दी है। राजस्थान में माउंट आबू का तापमान आजकल 0 डिग्री तक पहुंच गया है, वही सबसे ज्यादा ठंडे रहने वाले शेखावाटी के फतेहपुर का तापमान भी गिर रहा है। रविवार को फतेहपुर का तापमान 1.8 तक पहुंच गया था, वही आज फतेहपुर का तापमान 4.6 दर्ज हुआ, हालांकि फतेहपुर में सर्दी में कोई उतार चढ़ाव नहीं हुआ है, सर्दी लोगों को खूब कंपा रही है, लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसम्बर-जनवरी में बीते साल के मुकाबले अधिक सर्दी पड़ेगी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से नवंबर में ही शीतलहर शुरू हो गई। इस बार सर्दी के सीजन में बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर और शेखावाटी अंचल में तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे रह सकता है। जबकि जयपुर, भरतपुर, कोटा सहित अन्य शहरों में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री तक नीचे रहने की संभावना जताई गई है।

सर्दी जल्दी शुरू होने से इस बार दिसंबर व जनवरी में सर्दी के पुराने रिकॉर्ड टूटने का भी अनुमान है, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में हल्का चढ़ाव भले ही जारी रहे, लेकिन मौसम साफ होने व हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के असर से आने वाले दिनों में शेखावाटी में तापमान में गिरावट ही आएगी। जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।







Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default