जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के 21 जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान आज होगा। इससे पहले पंचायत चुनाव के 2 चरणों का मतदान हो चुका है। आज प्रदेश के सभी 21 जिलों में सुबह 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा, इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। तीसरे चरण के लिए रविवार को ही चुनाव प्रचार थम गया था।
चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि तीसरे चरण में 21 जिलों के 52 पंचायत समितियों में मतदान होगा। 52 पंचायत समितियों में कुल 1016 सदस्यों के लिए चुनाव होगा, वही इन जिलों से सम्बंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए भी मतदान होगा। कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्रों पर सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। कोरोना के कारण मतदान केंद्र भी ज्यादा बनाये गए है।

Tnxx for comment