आखिर 23 दिसम्बर को क्यों मनाया जाता है पूरे भारत मे किसान दिवस? जाने पूरा इतिहास

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आज 23 दिसम्बर को किसान दिवस हैं, हर साल पूरे भारत मे इसी दिन किसान दिवस मनाया जाता हैं। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जंयती भी हैं, उनकी जंयती को ही किसान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं, क्योंकि चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए कृषि क्षेत्र और किसानों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चौधरी चरण सिंह एक किसान परिवार से ही थे और पहले किसानी किए हुए थे, इसलिए वो किसानों की हर समस्या और उसके हल से अच्छी तरह वाकिफ़ थे, इसलिए उन्होंने राजनीति में बड़े पदों पर रहते हुए हर समय किसानों के उत्थान के बारे में ही सोचा और महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।


चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए कई योजनाएं भी शुरू की। चौधरी चरण सिंह ने 23 दिसम्बर 1978 को किसान ट्रस्ट की भी स्थापना की थी। सरकार ने 2001 में चौधरी चरण सिंह की जंयती को किसान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default