जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के 12 जिलों के 50 नगर निकाय और नगर पालिका चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इनमें 43 नगर पालिका है, जबकि 7 नगर परिषद है। इन 50 निकायों में लगभग 14 लाख मतदाता वोट डालेंगें। 50 निकायों के लिए 7249 उमीदवार मैदान में खड़े है।
आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक इसके लिए मतदान किया जाएगा। मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 50 निकायों में कुल 1775वार्ड है, इसलिए 1775 वार्डों में 7249 उमीदवार मैदान में खड़े है।

Tnxx for comment