जयपुर, राजस्थान।
आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये से भी ऊँपर चली गई है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि राजस्थान में 90 रुपये से ऊँपर पेट्रोल बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के भार आम जनता पर पड़ रहा है। ऐसे लगता है कि अब केंद्र सरकार का तेल कम्पनियों पर पूरी तरह से नियंत्रण खत्म हो चुका है। तेल कम्पनियां अपनी मर्जी से दाम बढ़ा रही है, हालांकि कच्चा तेल अभी भी गिरावट में है, लेकिन भारत मे तेल महंगा हो रहा है।
पिछले लगातार 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे है। 20 नवम्बर को काफी दिनों के बाद पेट्रोल की कीमतों में व्रद्धि हुई तो जो अब भी जारी है। आज राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 90.19 रुपये प्रति लीटर है, वही डीजल की कीमत 82.18 रुपये है। एक ओर कोरोना काल मे जनता की कमर वैसे ही टूटी हुई है, अब ऊँपर से तेल की बढ़ती कीमतों ने जनता की कमर और तोड़ दी है।

Tnxx for comment