चितौड़गढ़, राजस्थान।
आज राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान हुए है। चितौड़गढ़ पंचायत समिति में भी आज मतदान हो रहा था, इस दौरान एक बड़ा ही रौचक मामला सामने आया। दरअसल यहां एक मतदाता वोट डालने आया, इस दौरान मतदान केंद्र पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। जब मतदाता को हाथ मे सेनेटाइजर दिया गया तो मतदाता गंगाजल समझकर सेनेटाइजर को पी गया, इस घटना के बाद एक बार तो कर्मचारियों के होश उड़ गए, लेकिन मतदाता को कुछ नही हुआ।
गौरतलब है कि पूरा मामला चितौड़गढ़ पंचायत समिति के देवरी मतदान केंद्र का है, यहां एक 80 वर्षीय मतदाता को व्हील चेयर पर लाया गया था। मतदाता गंगाराम बीमार भी है। गंगाराम ने सेनेटाइजर को गंगाजल समझ लिया था।

Tnxx for comment