आज नागौर में नागौर सांसद और RLP चीफ हनुमान बेनीवाल ने RLP नेताओ के साथ बैठक की, यह बैठक आगामी 26 दिसम्बर को हो रहे दिल्ली कूच को लेकर की गई थी। इस बैठक में नागौर जिले और आस-पास के RLP पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया था, बैठक में दिल्ली कूच को लेकर रणनीति तैयार की गई। हम आपको बता दे कि RLP चीफ हनुमान बेनीवाल ने 26 दिसम्बर को दिल्ली कूच का एलान किया हैं।
हनुमान बेनीवाल ने 2 लाख किसानों के साथ राजस्थान से दिल्ली जाकर आंदोलन करने की बात कही हैं। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल लगातार केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, हालांकि वो NDA का हिस्सा भी हैं। हाल ही में हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा की तीन समितियों से भी इस्तीफा दिया हैं, यह इस्तीफे उन्होंने किसानों के समर्थन में दिए हैं।

Tnxx for comment