आज होंगें प्रदेश के 20 जिलों में जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





प्रदेश के 20 जिलों में आज जिला प्रमुख और पंचायत प्रधान के चुनाव होंगें, हालांकि पंचायत समिति चुनाव 21 जिलों में हुए थे, लेकिन झालवाड़ के एक बूथ पर आज दुबारा से वोटिंग होगी, जिसके कारण झालावाड़ में आज जिला प्रमुख आज नही होकर कल हो सकता है। बाकी बचे हुए जिलों में आज दोपहर 3 से 5 बजे तक जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव होंगें।


जिला प्रमुख का चयन सम्बंधित जिले के चुने हुए जिला परिषद सदस्य करेंगें, वहीं प्रधान का चयन उस पंचायत समिति के चुने हुए पंचायत समिति सदस्य करेंगें। आज 10 बजे से नामांकन प्रकिया शुरू होगी और आज ही मतदान करवाया जाएगा। उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव कल यानी शुक्रवार को होंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default