क्या RLP बाड़मेर और नागौर जिला प्रमुख चुनाव में BJP का साथ देगी या नहीं?

INC News
0

 नागौर, राजस्थान।





आज प्रदेश में जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव हो रहे है। नागौर और बाड़मेर जिला प्रमुख में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है, इन दोनों जगहों पर जिला प्रमुख बनाना RLP के हाथ में है, क्योंकि दोनों ही जगहों कांग्रेस और बीजेपी के बाद तीसरे जिला परिषद सदस्य RLP से ही जीते हुए है। बाड़मेर में कांग्रेस और बीजेपी के पास 18-18 जिला परिषद सदस्य है, तो RLP के पास 1 जिला परिषद सदस्य है, यह 1 सदस्य जिस ओर करवट लेगा, उसी ओर जिला प्रमुख बन जायेगा।


इसी तरह नागौर जिले में भी बीजेपी के पास 20 जिला परिषद सदस्य है, तो कांग्रेस के पास 18 सदस्य है, यहां पर भी RLP के पास 9 सदस्य है। ऐसे में नागौर में भी जिला प्रमुख RLP के आधार पर ही बनेगा, जिस तरफ RLP का रुख होगा, उसी पार्टी का जिला प्रमुख बन जायेगा।


क्या RLP जिला प्रमुख चुनाव में BJP का साथ देगी?


RLP और BJP का लोकसभा चुनावों में गठबंधन था और वो गठबंधन अभी टूटा नहीं है, हालांकि पंचायत और जिला परिषद चुनाव RLP ने अकेले लड़ा था। लेकिन अब RLP जिला प्रमुख चुनावों में BJP का साथ देगी या नहीं? इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन इतना कहा जा सकता है कि RLP के सबसे ज्यादा चांस यही है कि वो BJP को समर्थन देगी, क्योंकि BJP के काफी नेताओं से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के अच्छे सम्बंध है, दूसरी ओर अभी केंद्र में RLP और BJP का गठबंधन चल रहा है।


बाड़मेर में कांग्रेस खेमा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के हाथ में है और हरीश चौधरी और हनुमान बेनीवाल में काफी अनबन है, ऐसे में बेनीवाल कभी अपनी पार्टी को कांग्रेस के साथ भेजना नहीं चाहेंगे। दूसरी ओर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के सम्बंध भी हनुमान बेनीवाल से अच्छे है, ऐसे में बाड़मेर में RLP लगभग BJP के साथ ही नजर आ सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default