जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के 21 जिलों की 4371 पंचायत समितियों और 636 जिला परिषद सदस्यों के चुनावों का परिणाम आ चुका है। इन चुनावों BJP ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को बड़ी मात दी है। BJP ने पंचायत समिति में भी कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीती तो जिला परिषद में भी बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीती है। और तो और गहलोत सरकार के मंत्री खुद अपने निवार्चन क्षेत्र में भी अपनी पार्टी कांग्रेस को नहीं जीता पाए, यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।
गहलोत सरकार के यह मंत्री नहीं जीता पाए कांग्रेस को
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को अपने जिले सीकर में हार का सामना करना पड़ा, गोविंद सिंह डोटासरा की विधानसभा सीट लक्ष्मणगढ़ में BJP अपना प्रधान बना रही है, यहां पर कांग्रेस को हार मिली है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अपने क्षेत्र में भी अपनी पार्टी को नहीं जीता पाए, यह एक बड़ा सवाल है।
दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने गृह क्षेत्र टोंक में भी कांग्रेस को नहीं जीता पाए, टोंक जिला परिषद बीजेपी को बहुमत मिला है। पायलट कांग्रेस के बड़े नेता है और उनके क्षेत्र में कांग्रेस की हार होना कांग्रेस को एक बड़ा झटका है।
इसी तरह चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र केकड़ी और गृह जिले अजमेर में भी अपनी पार्टी को नहीं जीता पाए। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्वाचन क्षेत्र निम्बाहेड़ा और जिले में कांग्रेस की हार हुई है।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के गृह जिले बाड़मेर में भी जिला परिषद में बीजेपी और कांग्रेस को बराबर सीट मिली है। हरीश चौधरी के भाई भी इस चुनाव में हार गए है। वही सरकार के उपसचेतक महेंद्र चौधरी भी अपने विधानसभा क्षेत्र नावां में भी कांग्रेस को नहीं जीता पाए, महेंद्र चौधरी की पत्नी और जिला प्रमुख सुनीता चौधरी को भी इस चुनाव में हार मिली है।

Tnxx for comment